राखी की दुकान की तैयारी के दौरान करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, क्षेत्र में शोक

15 वर्षीय मृतक प्रतीक बादशाह
भवानीमंडी । रक्षाबंधन पर्व से पहले पुरानी सब्जी मंडी में राखी की दुकान की तैयारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। दुकान की साफ-सफाई करते समय बिजली के तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार प्रतीक पुत्र रितेश बादशाह (15) अपने दोस्त बृजेन्द्र सिंह नरुका के साथ 

पुरानी सब्जी मंडी में आगामी रक्षाबंधन पर्व को लेकर राखी की दुकान लगाने की तैयारियों में जुटा था। इसी दौरान दुकान की सफाई करते समय वह अचानक बिजली के खुले तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन और आसपास मौजूद लोग उसे तत्काल सरकारी अस्पताल भवानीमंडी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मोर्चरी स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक के पिता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किशोर की असमय मौत से पूरे क्षेत्र और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। रक्षाबंधन जैसे खुशियों के पर्व से पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को गमगीन कर दिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post