भवानीमंडी । उपखंड क्षेत्र के मिश्रोली थाना क्षेत्र में खेत पर काम कर रही एक बुजुर्ग महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार मिश्रोली थाना क्षेत्र के मरलवादा गांव निवासी 62 वर्षीय विजया पत्नी तुलसीराम ब्राह्मण सोमवार को अपने खेत पर कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उन्हें सरकारी अस्पताल भवानीमंडी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच के बाद ही कीड़े के प्रकार और घटना के अन्य पहलुओं की पुष्टि हो सकेगी।
खेत पर काम कर रही 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जहरीले कीड़े के काटने से मौत, मार्ग कायम
Atulya Bharat News
-
0
Post a Comment