भैसौदा । दतिया उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत की खुशी में भैसोदा नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर मिठाई बांटते हुए जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने "जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस" के नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल पाटीदार ने कहा कि दतिया उपचुनाव में मिली जीत जनता के कांग्रेस पर बढ़ते विश्वास का प्रतीक है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की और जीत को जनता की जीत बताया। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल ललावत, रामेश्वर मेड़तवाल, पवन पाटीदार, मंडलम अध्यक्ष राकेश पाटीदार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष महेश नाथ, रामेश्वर पाटीदार, बालमुकंद पाटीदार, जावेद, गोविंद मेहर, कृष्ण भुवैया, राहुल माली, रोशन माली, पवन मेहर, आकर्ष जैन, मोहन पाटीदार, अकरम, महेंद्र झाला, घनश्याम नाथ, दीपक मेहर, महेश पाटीदार, सुरेश पाटीदार, चिंटू नाथ, दिलीप पाटीदार, माणक प्रजापति, हीरालाल पाटीदार, पवन पाटीदार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर भैसोदा में जश्न, मंदिर में पूजा-अर्चना कर बांटी मिठाई
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment