ट्रक से 8.908 किलो डोडा चूरा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार:गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपी, ट्रक भी जब्त

भवानीमंडी | पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 908 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

एसपी अमित कुमार ने बताया कि भवानीमंडी थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। शनिवार को पुलिस टीम झालावाड़ रोड स्थित बिड़ला कॉलेज के सामने गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक ट्रक में सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई।

ट्रक के केबिन से मिला डोडा चूरा

पुलिस जांच में दोनों व्यक्तियों की पहचान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के बरास निवासी जसवंत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह और बलविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने जब अशोक लीलैंड ट्रक के केबिन की तलाशी ली तो उसमें से 8 किलो 908 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ, ट्रक और दोनों आरोपियों को कब्जे में ले लिया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, पूछताछ जारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि डोडा चूरा कहां से लाया गया था और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। पुलिस मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post