खेत में काम कर रही महिला को सांप ने काटा, बेहोश होकर पड़ी रही, इलाज के दौरान तोड़ा दम

भवानीमंडी | खेत पर काम कर रही महिला को सांप ने काट लिया। महिला के चिल्लाने पर पास में काम कर रहे पति और परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को पहले ओझा के पास ले गए, सुधार नहीं होने पर हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।

घटना दुधाखेड़ी गांव में रविवार सुबह की है। थाना एएसआई जयदीप सिंह ने बताया- दुधाखेड़ी निवासी शीलाबाई (32) पत्नी आत्माराम योगी सुबह करीब 7 बजे अपने पति और परिजनों के साथ खेत से कचरा हटा रही थीं। इसी दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। महिला के चिल्लाने पर पास में काम कर रहे पति और परिजन मौके पर पहुंचे।

सांप को मारा, ओझा के पास ले गए परिजनों ने सांप को मार दिया और अचेत हुई महिला को पहले एक ओझा के पास ले गए। ओझा द्वारा झाड़-फूंक करने के बाद भी जब महिला को होश नहीं आया, तो परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर्स ने शीलाबाई को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने सांप की पहचान के लिए उसे भी अस्पताल पहुंचाया, ताकि यह पता चल सके कि सांप जहरीला था या नहीं। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया है।

मृतका शीलाबाई के दो पुत्र हैं, शुभम (12) और जीतू (9)। उनके पति खेती-बाड़ी और मंदिर में पूजा का कार्य करते हैं।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post