रामगंजमंडी में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, नियामतखेड़ी के पास घेराबंदी कर पकड़ा

रामगंजमंडी | कोटा ग्रामीण पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो धारदार चाकू बरामद किए हैं।

कोटा ग्रामीण एसपी सुजित शंकर ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला विशेष टीम (डीएसटी) और रामगंजमंडी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

नियामतखेड़ी के पास घेराबंदी कर पकड़ा डीएसटी को सूचना मिली थी कि प्रदीप उर्फ कट्टया देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने नियामतखेड़ी के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार का लाइसेंस नहीं होने पर आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया।

चाकू भी बरामद हुए एक अन्य सूचना पर पुलिस ने सुखदेव नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रुपचंद और राज को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुए। इन दोनों के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से अवैध हथियारों के स्रोत और उनके संभावित उपयोग की योजना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post