चित्र- आक्रोशित ग्रामीणों की विधायक से वीडियो कॉलिंग पर बात करवाते पूर्व नपाध्यक्ष गुर्जर
भवानीमंडी । सड़क नही बनने से डग विधायक कालूराम मेघवाल से रुठे उन्ही की विधानसभा के ग्रामीणों को भवानीमंडी के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने मनाया और समझाइश की। तीन गांव बांडी, मेहरपुरा और भवानीपुरा के ग्रामीण सड़के नही बनने से नाराज चल रहे थे।डग विधानसभा में हाल ही स्वीकृत हुई सड़को में उनके गांव की सड़कों को स्वीकृति नही मिलने से विधायक कालूराम मेघवाल का विरोध जता रहे थे। सड़क स्वीकृति को लेकर पक्षपात के आरोप भी विधायक पर लगे थे। साथ ही एक दिन पहले ही एसडीएम श्रद्धा गोमे को पत्र सौंपकर धरना प्रदर्शन की सूचना दी थी। इसी को लेकर बुधवार सुबह भवानीमंडी के पूर्व नगर पालिका चेयरमैन रामलाल गुर्जर भवानीपुरा गांव पहुँचे और नाराज ग्रामीणों की विधायक से वीडयो कॉल पर बात करवाई। विधायक ने भी हाल ही में एक सड़क बनाने की बात पर ग्रामीणों से वादा किया है। वही मौके ही गुर्जर ने ग्राम पंचायत सेकेट्री को फोन कर जल्द ही ग्रेवल डलवाकर समतलीकरण करने को कहा। इसके लिए समस्त ग्रामीणों ने गुर्जर का आभार जताया है।


Post a Comment