कलेक्टर की मौजूदगी में बरसते पानी में स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पहले निकली तिरंगा यात्रा

भवानीमंडी । बुधवार को बरसते पानी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पालिका से शुरू हुई तिरंगा यात्रा प्रमुख चौराहों से होती हुई पुनः नगर पालिका पर समापन हुई। तिंरगा यात्रा की अगुवाई झालावाड़ जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ करते नजर आएं। महिलाएं, पुरूष सभी हाथों में तिंरगा झंडा लहलहाते दिखे और भारत माता की जयकारे लगाते रहे। कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। वही कई बालिकाएं केसरिया ड्रेस में बुलेट बाइक पर रणबांकुरों की तरह साफा बांधकर हाथ में तिरंगा झंडा लिए आगे-आगे चलती रही। भारतमाता की झांकी भी दिखी। डीजे में देशभक्ति की धुन पर पूरा ही माहौल देशभक्ति मय हो गया। इस दौरान एसडीएम श्रद्धा गोमे, नगर पालिका अधिकारी शम्भूलाल मीणा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन, पूर्व नपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, बीजेपी महिला मंडल जिलाध्यक्ष रंजीता पांडे, पिन्टू जायसवाल, सुरेश जैन, नरेश माधवानी, राजू बसवाल, सोनू होरा, अनवर चौधरी आदि नजर आये।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post