चित्र- ग्रामीणों द्वारा माला पहनाने के बाद का संयूक्त फोटो
भैंसोदामंडी । बोरदा गांव के देवनारायण मंदिर में हुई चोरी का 18 घंटे में खुलासा करने के मामले में गांव के ही कुछ लोगो द्वारा भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव का पुलिस चोकी पहुँचकर माला पहनाकर सम्मान किया और धन्यवाद दिया। इस देवनारायण मन्दिर से चांदी का छत्र, आरती, गाय, तिलक और चांदी की चेन चोरी हुई थी। जिसको लेकर 3 नाबालिग को अभिरक्षा में लिया गया। 70 हजार की कीमत की चांदी की चीजों को बरामद किया है। वही मुख्य आरोपी निर्मल उर्फ भोला पाटीदार तक पुलिस नही पहुच सकी। फरार आरोपी की तलाश जारी है।पुलिस के मुताबिक फरार मुख्य आरोपी निर्मल उर्फ भोला पाटीदार नाबालिगों से चोरी करवाता था और बाद में चोरी के सामान या रकम को आपस में बांट लिया जाता था। ग्रामीणों ने कार्यवाही में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय कुमार बुन्देला, उनि ओंकार सिहं ठाकुर व प्रधान आरक्षक अंतिम गौड व आरक्षक जितेन्द्र को भी धन्यवाद दिया और माला पहनाई। यह जनाकारी चौकी प्रभारी भैसोदामंडी ने दी।
बोरदा के देवनारायण मन्दिर में चोरी के खुलासे पर ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी व पुलिसकर्मियों को पहनाई माला, एक आरोपी फरार
Ramdayal Gujrati
-
0

Post a Comment