भैंसोदा । कपिल चौहान: भैसोदामंडी में पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये गए सीसी रॉड में नाले का निर्माण काम खत्म होने के एक साल बाद भी नही पूरा हो पाया। ज्ञान विहार रोड व पोस्ट ऑफिस के पास नाला अधूरा ही छोड़ दिया गया। जबकि लोक निर्माण विभाग ने इसका कार्य पूर्ण प्रमाण पत्र तक जारी कर दिया। कई जगह नालों पर ढकान नही की। साइडो में फुटब्लॉक नही लगाए। भैंसोदा तालाब के पास भानपुरा- कालाकोट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई जगह दुर्घटना सचेतक ऐसे लगाए कि पहली बारिश में ही उखड़कर गिर गए। पूर्व सरपंच श्याम गुर्जर ने बताया कि ज्ञान विहार स्कूल के मुख्य द्वार से कुछ दूरी पहले ही नाले का निर्माण अधूरा पड़ा है। अधिकरियो को बता चुके है पर ध्यान नही दिया जा रहा। वही नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक ने बताया कि पोस्ट ऑफिस रोड स्थित जायसवाल की गली में नाली पूरी बनाई ही नही। इसके अलावा शर्मा भोजनालय, जोधपुर मिष्ठान के घर तथा सैनिक चौराहा सहित कई स्थानों पर नालियों के ऊपर ढकान नहीं किया गया। इससे लोगों को गलियों में आना-जाना मुश्किल हो रहा। गलियों की मुख्य मार्ग से कनेक्टविटी टूट रही। दुर्घटना व निकासी की समस्या हो सकती है। लोगों का कहना है कुछ जगह नालियों को ढका तो उनमें जमा निर्माण सामग्री रेत मुहर्रम वेस्टेज भी नहीं हटाया गया। ऐसे में बरसात में नाले जाम हो सकते है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य का भुगतान नहीं होने के चलते ठेकेदार द्वारा काम अधूरा छोड़ दिए जाने की चर्चा है। गौरतलब है कि कालाकोट से भैंसोदामंडी तथा भैंसोदामंडी से भानपुरा वाया लोटखेड़ी सीसी सड़क प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किए गए, लेकिन कई स्थानों पर कार्य अधूरे होने से सवाल खड़े हो रहे हैं।
"नगर परिषद द्वारा पानी की पाइपलाइन डालने के लिए अभी फुटब्लोक अभी नही लगाए, साइडो में मुहर्रम डलवा दी है। जहाँ अधूरा है उसको पूरा करवा देते है। ज्ञान विहार स्कूल वालो के मना करने से नाला आगे नही बनाया।"
-राहुल भार्गव, इंजीनियर पीडब्ल्यूडी
"मैं अभी- अभी ही आया हूँ मुझे इसकी जानकारी नही है। दिखवाकर बताता हूँ।"
-कमल जैन, एसडीओ गरोठ
Post a Comment