मालीखेड़ा में ग्रामीण चिकित्सा शिविर, 193 मरीजों को मिला निशुल्क परामर्श

भवानीमंडी । भारत विकास परिषद की स्थानीय इकाई की ओर से रविवार को ग्राम मालीखेड़ा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में निजी हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क ग्रामीण चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 193 से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी दिलीप सैनी, अर्जुन सैनी, विष्णु सैनी, गुरभेज सिंह छाबड़ा, शाखा संरक्षक गोविंद भराड़िया, कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश चतुर्वेदी, डॉ. राकेश शर्मा, आदर्श शाखा अध्यक्ष राजदीप सिंह एवं शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश कौर छाबड़ा, फिजीशियन डॉ. नरेश सैनी, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सीमा यादव, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षवर्धन शर्मा एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार शर्मा ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इस दौरान 122 मरीजों की बीपी, 68 मरीजों की ब्लड शुगर तथा 62 मरीजों की आंखों की निशुल्क जांच की गई। सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। भारत विकास परिषद के नेत्रदान प्रभारी कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि शिविर में हेमराज शर्मा, डीके गुप्ता, परमजीत सिंह, उमाशंकर पोरवाल सहित परिषद के कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव संदीप राठौर ने किया तथा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने आभार जताया। शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता एवं सचिव संदीप राठौर ने बताया कि यह आयोजन परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प ‘संस्कृति विकास माह’ के तहत किया गया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post