डग । नगर पालिका चुनाव को लेकर डग में राजनीतिक दलों का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। इसी क्रम में कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी चेतराज गहलोत ने नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, 6, 8, 9, 17, 18, 19 एवं 20 में जनसंपर्क किया। गहलोत ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्डवासियों से कांग्रेस के सभी पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भी उत्साह नजर आया। इस दौरान पीसीसी सदस्य राजेश गुप्ता करावन भी मौजूद रहे। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर विभिन्न वार्डों में नेताओं और प्रत्याशियों के जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार जारी हैं, जिसके चलते डग का सियासी माहौल चुनावी रंग में रंगता नजर आ रहा है।
डग में कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान तेज, चेतराज गहलोत ने वार्डों में मांगा समर्थन
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment