भवानीमंडी उपखंड क्षेत्र में कांग्रेस का कुनबा बढ़ा, करावन के 225 लोगों ने थामा कोंग्रेस का हाथ

भवानीमंडी । नगर पालिका चुनाव से पहले भवानीमंडी में कांग्रेस ने अपनी ताकत बढ़ाने का दावा किया है। शनिवार को भवानी रिसोर्ट होटल परिसर में करावन ग्राम पंचायत के 200 से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, करीब 225 लोगों ने पार्टी का हाथ थामा।

कार्यक्रम में डग से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोड सिंह परमार, पूर्व पीसीसी सदस्य राजेश गुप्ता करावन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशी विनय आस्तोलिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस में शामिल हुए लोगों का नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और मुंह मीठा करवाया। कार्यक्रम में राहुल गांधी और सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के बढ़ते जनाधार के रूप में पेश किया। वहीं, कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह, जोरवार सिंह, रोड सिंह कुंडीखेड़ा, बहादुर सिंह, कृपाल सिंह, श्याम सिंह, तूफान सिंह पगारिया सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पालिका चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

भवानीमंडी में नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में करावन ग्राम पंचायत से बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस में शामिल होने को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post