शाम के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक श्री लतेश जी गुप्ता , यश विश्वकर्मा , केशव विश्वकर्मा , गौरव नवलानी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों के दर्शन कर सकेंगे।
इसी क्रम में 5 सितंबर को प्रातः 10 बजे नंदोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे तथा श्रद्धालु नंदोत्सव में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का आनंद लेंगे। श्री गोपाल गौशाला सेवा संस्थान के अध्यक्ष अमित तिवारी ने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे परिवार सहित दोनों दिवस आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन एवं भक्ति कार्यक्रमों का लाभ लें।

Post a Comment