लायंस क्लब भवानी मंडी रॉयल ने किया भोजन वितरण एवं गौ सेवा

भवानीमंडी । लायंस क्लब रॉयल द्वारा अपनी मासिक सेवा गतिविधि के अंतर्गत जवाहर कॉलोनी में जरूरतमंदों के लिए भोजन करवाया। अंहिसा गोशाला में गायो को चारा वितरण एवं पक्षियों को दाना डाला गया। सेवा कार्य का उद्देश्य जरूरतमंदों तक भोजन पहुँचाने के साथ- साथ समाज में सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश प्रसारित करना रहा। इस सेवा गतिविधि के लाभार्थी जोन चेयरमैन लायन कालू लाल सालेचा रहे। उनके सहयोग से आयोजित इस सेवा कार्य में क्लब सदस्यों ने पूरे उत्साह एवं सेवाभाव के साथ सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में जोन चेयरमैन लायन कालूलाल सालेचा, क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र जैन, लायन मनीष जैन, लायन चेन सिंह सिसोदिया, लायन गणेश सालेचा,  सहित अन्य लायन साथी उपस्थित रहे।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन नरेंद्र जैन ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। भोजन वितरण जैसे सेवा कार्य हमें यह प्रेरणा देते हैं कि समाज में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। सेवा का छोटा-सा प्रयास भी किसी के जीवन में बड़ी खुशी ला सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लायन साथियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा प्रकल्पों को निरंतर जारी रखने और अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक सेवा पहुँचाने का संकल्प लिया।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post