भवानीमंडी । स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा निशुल्क मोतियाबिंद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 66 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 12 मरीज का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा। स्विमिंग एसोसिएशन के सदस्य कमलेश गुप्ता दलाल ने बताया कि एसोसिएशन के संरक्षक मदन लाल गुप्ता की धर्मपत्नी पुष्पा देवी गुप्ता की स्मृति में फलोदी नेत्र चिकित्सालय में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर के द्वारा किया गया, कार्यक्रम के समय पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, पार्षद दीपमाला गोचर, नेत्र चिकित्सक डॉ निलेश गुप्ता एवं एसोसिएशन संरक्षक मदनलाल गुप्ता मंचासीन रहे। इससे पहले एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा पालिकाध्यक्ष पिंकी गुर्जर, रामलाल गुर्जर एवं दीपमाला गोचर का फूल माला, शाल, श्रीफल एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजेश नाहर, किशन अग्रवाल, राजेश गोटावाला, दिलीप गुप्ता, राजेश गर्ग, सोनिया गर्ग, गोवर्धन राठौर, मनोज सोलंकी, राधेश्याम चौधरी, प्रमोद सोनी, हरीश शर्मा, विमल गुप्ता, आनंद नाराणिया, प्रतीक गुप्ता, कपिल शर्मा, आशीष भराड़िया, गिरिराज गुप्ता, अर्पित पोरवाल, गिरीश माधु आदि सदस्य एवं चिकित्सालय परिवार के श्यामलाल गुप्ता, मांगीलाल गुप्ता, डॉ प्रीति गुप्ता आदि उपस्थित रहे, चिकित्सा शिविर में 66 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच की गई जिसमें से 12 मरीजों को बीपी एवं शुगर की जांच करने के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया जिनका निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन पिंकी गुर्जर ने कहा कि नेत्र ज्योति का दान सबसे बड़ा दान है, शिविर के माध्यम से कुछ लोगों को भी देखने का अवसर मिलता है तो यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह जन सेवा के कार्यो में हमेशा तत्पर रहेंगे, गुर्जर ने स्विमिंग एसोसिएशन के तैराकी एवं नेत्र ज्योति के अभियान की प्रशंसा की। डॉ निलेश गुप्ता के द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर के विषय में प्रकाश डाला गया। आभार संरक्षक मदन लाल गुप्ता एवं कार्यक्रम का संचालन कमलेश गुप्ता दलाल के द्वारा किया गया।
संस्था के सदस्य किशन अग्रवाल एवं राजेश गोटावाला ने बताया कि स्विमिंग एसोसिएशन के संरक्षक मदनलाल गुप्ता की धर्मपत्नी पुष्पा गुप्ता की स्मृति में एसोसिएशन के सदस्य प्रतिवर्ष सेवा कार्य करते हैं, इसी श्रृंखला में इस वर्ष नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है।
Post a Comment