भवानीमंडी कृषि उपजमंडी में काम करते समय हम्माल की हादसे में मौत के बाद हम्मालों ने लगाया गेट पर जाम, ट्रेक्टर ट्रॉली में शव रखकर प्रदर्शन

पूर्व पालिकाध्यक्ष रामलाल सहित दानदाताओं ने 1.5 लाख मदद की घोषणा की, मामला शांत

भवानीमंडी । नगर की कृषि उपजमंडी में बीते सोमवार की रात एक 62 वर्षीय बुजुर्ग हम्माल कालूराम पुत्र रामसिंह गुर्जर निवासी नई आबादी एकता नगर की काम करते समय हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंडी में श्रम करते समय उसके सर में चोट लगी। उसके बाद सूचना मिलते ही परिजन उसे निजी एसके हॉस्पिटल लेकर गए जहां से आगे ले जाने को कहा। उसके बाद सरकारी कमरुद्दीन चिकित्सालय में ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद आक्रोशित हम्मालों ने कृषि उपजमंडी गेट पर ट्रेक्टर ट्रॉली में शव रखकर जाम लगा दिया। अगली सुबह मंगलवार को पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रामलाल गुर्जर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो पाया। उसके बाद परिजन शव को ट्रेक्टर ट्रॉली में ही रखकर श्मशान लेकर गए। वही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा। पूर्व नपाध्यक्ष रामलाल गुर्जर, ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट अध्यक्ष सुदीप सालेचा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन आदि ने 11- 11 हजार देने की घोषणा की। वही हम्माल के मालिक व्यापारी सुरेश पाटीदार ने 1 लाख देने की घोषणा की। इस तरह करीब 1.5 लाख रुपये मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा हुई। इस दौरान शांति व्यवस्था के मधेनजर पुलिस उपाधीक्षक सत्यनारायण गोदारा, थानाधिकारी प्रमोद कुमार व पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post