भवानीमंडी | सोमवार को भवानी अहिंसा गौ तीर्थ सेवा संस्थान में नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों का स्वागत कार्यक्रम रखा। इस दौरान गौशाला की चारदीवारी निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय आस्तोलिया, विधायक प्रत्याशी चेतराज गहलोत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामलाल गुर्जर, कैलाश बोहरा, पार्षद सुगना गुर्जर, गणेश सालेचा आदि मंचासीन थे। गौशाला अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता द्वारा गौशाला की कार्य योजना व शहर में एक नंदी शाला स्थापना की आवश्यकता बताई। जिसको उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जल्द से जल्द इस हेतु भूमि चयन कर निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति के सदस्य प्रकाश गुप्ता एलआईसी, सोनू छाबड़ा, सुनील गांधी, सुनील चौहान, दामोदर दयाल शुक्ला, सत्यप्रकाश मित्तल, गिरधर गोपाल शर्मा, प्रफुल्ल शर्मा, अंचल व्यास, कृष्णकांत व्यास, सुरेश मालवीय, राधेश्याम प्रजापत, डूंगर सिंह, जगदीश बेरवा आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन शिवकुमार व्यास ने किया।
भवानी अहिंसा गौ तीर्थ सेवा संस्थान में नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षदों का स्वागत, चारदीवारी निर्माण के का भूमिपूजन
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment