ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता अख्तर अली ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।
वक्ताओं ने कहा कि देश सदैव इन दोनों महान नेताओं के त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति योगदान को याद रखेगा।
इस दौरान डग विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष विनय असतौलिया, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, रामलाल गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल मीणा, संगठन मंत्री कालूलाल सालेचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महावीर जैन, आनंद काला, विजय नाहर, मानसिंह जुझारू, कृपाल सिंह कोटड़ा, पार्षद अमीन मंसूरी, कुशाल सोलंकी, पूर्व पार्षद वरुण मीणा, वीणा मेहरा, राजिक अंसारी, दिनेश ठेकेदार, अविनाश परमार, राकेश चांवला, शीतल जैन, रतन सिंह, सद्दाम हुसैन, पीरूलाल मेघवाल, भैरूलाल चौधरी, गोपाल जजावरा, अनवर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment