भवानीमंडी । दुधाखेड़ी मार्ग पर दुधाखेड़ी जाते समय परोनिया गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने बुजर्ग महिला को टक्कर मार दी और चाक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में भवानीमंडी पुलिस की मदद से महिला को राजकीय चिकित्सालय भवानीमंडी लाया गया।जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भानपुरा ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला मगीबाई पत्नी राधेश्याम निवासी गंगपुरा का खेड़ा ने उसके पति व बेटे के साथ दुधाखेड़ी माताजी मंदिर जा रहे थे। बेटा मनोज मेहर और उनके पिता आगे- आगे चल रहे थे और उनकी माता पीछे चल रही थी। इसी दौरान परोनिया के पास सामने से आ रहे एक बेकाबू ट्रक के सामने आ जाने से वह दोनो तो साइड हट गए। पर उनकी माताजी ट्रक की टक्कर की चपेट में आ गई। जिन्हें राजस्थान पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
304 ए आइपीसी में कायमी की है। महिला का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
-विनय बुंदेला, थानाधिकारी भानपुरा


Post a Comment