इस अवसर पर रोहित अरोड़ा ने लायंस क्लब को विश्वव्यापी एवं श्रेष्ठ सेवा भावना से जुड़ी संस्था बताते हुए कहा कि लायंस क्लब का सेवा कार्यों के माध्यम से समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने इस संस्था से जुड़कर सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विश्वव्यापी सेवा कार्यों में योगदान का अवसर
क्लब अध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस क्लब की सदस्यता केवल एक संस्था से जुड़ना नहीं, बल्कि दुनियाभर में चल रहे सेवा अभियानों का हिस्सा बनना है। सदस्यों द्वारा दी जाने वाली सदस्यता शुल्क एवं दान राशि का उपयोग विश्वभर के जरूरतमंदों की सहायता और जनकल्याण के कार्यों में होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी कोने में लायंस क्लब के माध्यम से होने वाले सेवा कार्य में प्रत्येक सदस्य का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष योगदान होता है, जिससे सभी को पुण्य लाभ कमाने का अवसर मिलता है। समारोह में क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन डॉ जे के अरोड़ा, लायन सुनील शर्मा, लायन डॉ सी जी अचोलिया,डॉ सौभाग सिंह ने अपने विचार रखे।
यह सदस्य रहे उपस्थिति
समारोह वरिष्ठ लायन सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से जोन चेयरमैन लायन कालूलाल सालेचा, आरटीएम से लायन सुनील शर्मा, डॉ. जे.के. अरोड़ा, डॉ. सी.जी. अचोलिया, डॉ. सौभाग सिंह, पीयूष जैन, चैन सिंह सिसोदिया, दामोदर दयाल शुक्ला, अमित राठी आदि। कार्यक्रम का समापन आत्मीयता और दीपावली की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

Post a Comment