समारोह में भवानीमंडी ब्लॉक से राजेश कुमार शर्मा (अध्यापक, सूलिया) और सुनील कुमार राठौर (अध्यापक, मांडवी) को सम्मान मिला। वहीं जिले से अन्य सम्मानित शिक्षकों में वीरेन्द्र कुमार शृंगी, गिरिराज नागर, लोकेश पोटर एवं किरण चौधरी शामिल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कोटा रामचरण मीणा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम विवेक राजवंशी, शिक्षा सहकारी 696 के अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल, भाजपा देहात उपाध्यक्ष नंदकिशोर मालव, शिक्षा सागर फाउंडेशन के संस्थापक शैलेश प्रजापति, पारिवारिक वानिकी प्रदेश युवा समन्वयक विकास गोदारा, धाकड़ महासभा प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन मालव, युवा साहित्यकार हेमराज सिंह, समाजसेवी पुष्पेंद्र चौधरी, केबीसी विजेता शोभा कंवर, शिक्षाविद् एवं राज्य पुरस्कृत शिक्षक महावीर काबरा, शिक्षा सागर फाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रेरक नन्दी बहुगुणा और गायत्री मिश्रा मंचासीन रहे।
समारोह की विशेष आकर्षण देश के विभिन्न राज्यों से आए शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजा यह मंच “एक भारत–श्रेष्ठ भारत” की भावना को सजीव करता नजर आया। तालियों की गूंज के बीच इन प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपने-अपने नवोन्मेषी शिक्षण प्रयोग, पर्यावरण संरक्षण की पहल, सामुदायिक सहभागिता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े अनुभव साझा किए। आयोजकों ने इसे शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणा और संवाद का सशक्त मंच बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षा को समाज और प्रकृति से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
बहुत सुन्दर रिपोर्टिंग 🥇💯
ReplyDeletePost a Comment